एमआइटी में 28 को होगी विज्ञान प्रदर्शनी

एमआइटी में 28 को होगी विज्ञान प्रदर्शनी

मुजफ्फरपुर.

एमआइटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर डॉ सी वी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन एवं एम आइ टी 28 फरवरी को पुरस्कृत करेगी. प्राचार्य प्रोफेसर एम के झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2024 के बीच कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को पटना के ज्ञान भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा क्रमशः 5000 एवं 3000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जायेगा. जबकि परीक्षा में तृतीय चतुर्थ एवं पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः 800, 700 , 600 रुपए प्रशस्ति पत्र ,मेडल एवं छठी से दसवीं स्थान तक के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर एमआइटी मुजफ्फरपुर में सम्मानित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में डीएम सुब्रत सेन व विशिष्ट अतिथि डीइओ अजय कुमार सिंह रहेंगे. एमआइटी टेक्निकल क्लब के इंचार्ज प्रोफेसर अंकित सिंह ने बताया कि विज्ञान दिवस के मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >