Bihar Cabinet: औराई विधायक रमा निषाद फिर बनीं मंत्री, वार्ड पार्षद से मंत्रालय तक का सफर

Rama Nishad: औराई विधायक रमा निषाद ने सम्राट चौधरी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली. स्थानीय निकाय राजनीति से शुरुआत करने वाली रमा मुजफ्फरपुर की पहली महिला विधायक हैं, जो मंत्री बनीं और निषाद समाज का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Rama Nishad: बिहार की नई सरकार में भाजपा ने एक बार फिर सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले की औराई विधायक रमा निषाद को सम्राट चौधरी कैबिनेट में दोबारा मंत्री बनाया गया है. उनके मंत्री बनने से निषाद समाज और महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए बड़े नेता

पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

स्थानीय निकाय से शुरू हुई राजनीति

रमा निषाद का राजनीतिक सफर स्थानीय निकाय राजनीति से शुरू हुआ. वे पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण निषाद की बहू और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं. परिवार में पहले से राजनीतिक माहौल होने के कारण उन्होंने शुरू से चुनावी रणनीति और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई.

11 सीटों में सबसे बड़े अंतर से हासिल की जीत 

साल 2007 में उन्होंने हाजीपुर नगर परिषद चुनाव निर्विरोध जीतकर राजनीति में मजबूत एंट्री की. इसके बाद सभापति, उपसभापति और विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. विधानसभा राजनीति में उन्होंने 2025 में कदम रखा और भाजपा के टिकट पर औराई सीट से चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने जिले की सभी 11 सीटों में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की. यही नहीं, पूरे बिहार में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में भी उनका नाम शामिल रहा.

जिले की पहली महिला मंत्री

रमा निषाद मुजफ्फरपुर जिले से मंत्री बनने वाली पहली महिला विधायक हैं. साथ ही निषाद समाज से कैबिनेट मंत्री बनने वाली भी जिले की पहली महिला नेता बनी हैं. भाजपा ने पिछड़े और निषाद वोट बैंक को मजबूत करने के लिए उन पर फिर भरोसा जताया है.

Bihar Cabinet: दूसरी बार मंत्री बने केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा ने फिर जताया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >