हिंदी व रूसी भाषा में सुनायी कविता

बीआरएबीयू में रूसी विभाग में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया. यह कार्यक्रम वेबिनार से हुआ.

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू में रूसी विभाग में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया. यह कार्यक्रम वेबिनार से हुआ. रूसी विभाग के प्रो दिव्यम प्रकाश के मार्गदर्शन में संपन्न कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न भाषाओं व साहित्य के प्रचार-प्रसार के साथ भाषायी विविधता को प्रोत्साहित करना था. रशियन स्टेट यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमैनिटीज, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विवि, रूसी हाउस, नयी दिल्ली जैसी संस्थानों की अहम भूमिका रही. इस वेबिनार में रूसी विभाग के विद्यार्थियों ने हिंदी व रूसी भाषा में काव्य पाठ किया. साकिब, मनतशा, प्रतिभा, जूही, सत्यम, हनी, शबनम, सोनाली व श्रेया ने अच्छी कविता सुनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >