सात हजार का लंबित डीसी बिल लेकर पटना तलब

सात हजार का लंबित डीसी बिल लेकर पटना तलब

मुजफ्फरपुर

. जिला उद्योग केंद्र में पूर्व के डीसी बिल लंबित हैं. जिसकी राशि महज 7 हजार रुपये है. ऐसे में लंबित डीसी बिल के समायोजन के मुद्दे पर 15 अप्रैल को पटना में उद्योग विभाग की ओर से बैठक बुलायी गयी है. जिसमें डीसी बिल के अभिलेख व कागजात के साथ लेखापाल को उपस्थित होना है. इस संदर्भ में उद्योग विभाग के विशेष सचिव ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिये हैं. सूबे में मुजफ्फरपुर के साथ 11 जिलों में लंबित बिल का मामला सामने आया है. यह भी बताया गया है कि 19 अप्रैल को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसी मुद्दे पर बैठक होनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >