ओपीडी के दूसरी पाली में नहीं रहते चिकित्सक

Patients complained in CS office

वरीय संवाददाता मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सक नहीं मौजूद रह रहे हैं. मरीज इलाज कराने के लिये भटकते रहते हैं. बुधवार को दूसरी पाली के ओपीडी में भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे. दंत, आंख और मानसिक ओपीडी के चिकित्सक नहीं थे. मरीजों ने कहा कि पिछले दो दिनों से मेंटर और डेंटल ओपीडी में चिकित्सक ही नहीं आ रहे हैं. ऐसे में मरीज दो दिनों से वापस बिना इलाज के जा रहे हैं. मरीज पर्ची कटा इलाज कराने पहुंचे. लेकिन कहा गया कि चिकित्सक नहीं आयेंगे. दूसरे दिन आइए. इस बात पर मरीज आक्रोशित हो गये और ओपीडी में ही हंगामा करने लगे. मरीज का कहना था कि पिछले दो दिनों से आ रहे है इलाज कराने, लेकिन चिकित्सक के नहीं रहने से वह वापस हो रहे हैं. अमन कुमार ने कहा वह अपनी दांत का इलाज कराने आ रहे हैं. लेकिन चिकित्सक का कोई टाइम टेबल ही नहीं है कि कब आयेंगे और कब जायेंगे. ऐसे में घंटों बैठने के बाद कहा जाता है, चिकित्सक नहीं आज आयेंगे. मानसिक रोग से पीडित मरीज के परिजन साकेत साह कुमार साह ने कहा कि मरीज की हालत ठीक नहीं हैं. वह पिछले दो दिनों से इलाज कराने मरीज को लेकर आ रहे हैं. लेकिन चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं. जो दो स्वास्थ्य कर्मचारी ओपीडी में रहते है, उनका कहना है कि चिकित्सक छूट्टी पर है, अगले सप्ताह आयेंगे. ऐसे में मरीज का इलाज कराने निजी अस्पताल में लेकर जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >