मादक पदार्थ जब्ती मामले में एक आरोपी को दोषी ठहराया

मादक पदार्थ जब्ती मामले में एक आरोपी को दोषी ठहराया

मुजफ्फरपुर.

विशेष मद्य निषेध एवं उत्पाद कोर्ट-1 ने शुक्रवार काे शराब और मादक पदार्थ जब्ती मामले में एक आरोपी को दोषी ठहराया है. दोषी ठहराया गया आरोपी माे़ ताैसीर वैशाली जिला के बेलसर थाना के मौजा पकड़ी निवासी है. कोर्ट ने सजा सुनाई जाने की तारीख तीन मार्च को तय की है. दाे साल पूर्व सदर थाना के दिघरा स्थित एक ट्रांसपोर्ट के समीप एनसीबी और सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक जब्त की थी. जिसमें शराब और गांजा बरामद की गई थी. घटना को लेकर सदर थाने में तत्कालीन दारोगा देवव्रत कुमार के बयान पर 2022 में नौ नवंबर काे एफआइआर दर्ज की गई थी. जिसमें ट्रक चालक माे ताैसीर सहित पांच काे आरोपी बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >