बाइक की ठोकर वृद्ध की मौत, आरोपी फरार
बाइक की ठोकर वृद्ध की मौत, आरोपी फरार
प्रतिनिधि, पारू
थाना क्षेत्र के कर्मवारी गांव में मंगलवार की देर शाम बाइक की ठोकर से गांव निवासी 80 वर्षीय रामजीत महतो की मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला. परिजनों ने शव को लेकर बुधवार को थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया. बताया गया कि रामजीत महतो गाय दूहने के लिए अपने छोटे भाई को बुलाने जा रहे थे़ इसी बीच तेज रफ्तार बाइक से ठोकर लग गयी़ बाइक पर तीन युवक सवार थे. पुलिस ने बताया कि बाइक चालक की खोज की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है