नये प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण
नये प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण
प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड के भटौलिया और सिउरीऐमा गांव में मंगलवार को उप परियोजना निदेशक मुजफ्फरपुर बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षु अनुमंडल कृषि पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के दल ने प्रशिक्षण के क्रम में क्षेत्र भ्रमण किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने क्षेत्र में हो रही खेती के बारे में जानकारी ली. भटौलिया स्थित एमबीआरआई के संस्थापक अविनाश कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों को स्टार फ्रूट, ब्लैक ग्वाभा, शाही व चाइना लीची, हाइब्रिड बेल, हाइब्रिड इमली, अमरूद आदि फलों के बारे में जानकारी दी. सिउरीऐमा गांव में किसान खेमचंद कुशवाहा के निवास स्थान पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर किसान रत्नेश कुशवाहा, नवीन कुमार, नाबालक ठाकुर, शंभू कुशवाहा सहित अन्य किसानों ने नीलगाय के प्रकोप के बारे में जानकारी दी. प्रशिक्षु अधिकारियों ने फसल में उर्वरक और कीटनाशक उपायों के बारे में जानकारी ली. मौके पर तकनीकी सहायक गौरीशंकर झा,ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रवीण कुमार प्रशिक्षु अनुमंडल कृषि पदाधिकारी खुशबू कुमारी, बांके बिहारी,शुभम,किशन कुमार तथा प्रशिक्षु प्रखंड अधिकारी पंकज कुमार राजपूत, अभिनंदन कुमार, संजना राज,काजल कुमारी, शैली,शिविका ऋषभ राज सहित अन्य किसान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है