उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में 10 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जयश्री कुमारी ने न्यायमंडल के कर्मचारियों के साथ बैठक की. सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक सुलहनीय अपराधिक वादों को चिह्नित करते हुए पक्षकारों को अविलंब नोटिस भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये. सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि अपने थानों को लोक अदालत से संबंधित भेजे गये नोटिस का तामिला ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही वैसे सभी सुलहनीय वाद जिसमें पूर्व में सुलहनामा आवेदन अभिलेख पर उपलब्ध है या अभिलेख में दाखिल किया गया है, वैसे वादों में पक्षकारों पर निर्गत नोटिसों का तामिला के आधार पर निपटारा हेतु अपने पीठासीन पदाधिकारी को जानकारी देंगे, जिससे अधिक वाद का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके. सभी कर्मचारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि अद्योहस्ताक्षरी द्वारा दिये गये निर्देश का पालन करते हुए अधिक सुलहनीय वाद को सुलह के आधार पर निष्पादन कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे . सभी कर्मचारियों को यह भी कहा गया कि अपने न्यायालय से संबंधित चिह्नित सुलहनीय वादों के संदर्भ में आये हुए पक्षकारों को प्री-सिटिंग के लिए पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित करेंगे, जिससे पक्षकारों को समझा कर मामले का निष्पादन कराया जाये
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
