मुजफ्फरपुर, सात निश्चय के तहत जिले के 16 हाई स्कूल बनेंगे मॉडल, 20 मई तक होगा नामांकन

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 15 May 2026 2:17 PM

विज्ञापन

मॉडल स्कूल की प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: सात निश्चय-3 के तहत जिले के 16 हाई स्कूल बनेंगे मॉडल, 20 मई तक होगा नामांकन

विज्ञापन

Muzaffarpur News: सरकार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के अंतर्गत ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ के तहत जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने इन सभी 16 चयनित मॉडल स्कूलों में आगामी 20 मई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का सख्त निर्देश दिया है. इन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक की उत्कृष्ट पढ़ाई होगी.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल, शिक्षकों का हुआ विशेष चयन

इन मॉडल स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतरीन बनाने के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से सरकारी शिक्षकों का विशेष चयन किया गया है. स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी (ICT) लैब, पुस्तकालय और विज्ञान विषयों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी. इसके अलावा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए खेल के मैदानों का विस्तार किया जाएगा और स्कूलों तक पहुंचने वाली ग्रामीण सड़कों को भी सुधारा जाएगा.

मेधावी छात्रों को मिलेगा दाखिला, डीएम करेंगे निगरानी

इन स्कूलों में नामांकन के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. योग्य छात्रों की कमी होने पर 40 फीसदी अंक वाले बच्चों को मौका मिलेगा. व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई का गठन किया गया है. इसी तर्ज पर मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत प्रदेश के 10 जिलों के ‘जिला स्कूलों’ को भी मॉडल बनाया जा रहा है.

जिले के इन 16 स्कूलों का हुआ चयन

मॉडल स्कूल योजना के लिए मुशहरी के मुखर्जी सेमिनरी, मोतीपुर सीनियर सेकेंडरी, कांटी के रामचंद्र हाई स्कूल, साहेबगंज हाई स्कूल, पारू हाई स्कूल, सरैया के आरके हाई स्कूल, मीनापुर के राम कृष्ण हाई स्कूल, कुढ़नी के तुर्की हाई स्कूल, बोचहां के सरफुद्दीनपुर हाई स्कूल, सकरा के आरके एसबी हाई स्कूल, औराई के रामजेवर हाई स्कूल, कटरा हाई स्कूल, गायघाट के श्री बलदेव हाई स्कूल, मड़वन के यूएचएस, बंदरा के यूएचएस बरियारपुर और मुरौल के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है.

मुजफ्फरपुर से विनय कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन