मॉडल अस्पताल में ऑक्सीजन संकट, मरीजों की हालत बिगड़ी

Oxygen crisis in Model Hospital, patients’ condition worsens

9 करोड़ की लागत से बने अस्पताल में मंगलवार रात खत्म हुआ ऑक्सीजन, रात्रि ड्यूटी में अनुपस्थित रहे चिकित्सक हाइलाइट्स मंगलवार रात 11 बजे इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म, तीन मरीज तड़पे.

रात्रि ड्यूटी पर चिकित्सक नहीं, परिजनों ने किया हंगामा.

आधे घंटे बाद एमसीएच से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर मरीजों को राहत.

अस्पताल प्रबंधक ने माना कमी, अब व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा.

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल परिसर में 29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मॉडल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था मंगलवार रात उजागर हुई. इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज ऑक्सीजन की कमी से तड़पते रहे. रात करीब 11 बजे पांच में से तीन मरीजों को लगे ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गए. मरीजों की हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने कर्मचारियों से ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की गुहार लगाई, लेकिन रात्रि ड्यूटी पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे. परिजनों ने बताया कि रात 8 बजे से चिकित्सक की ड्यूटी निर्धारित थी, पर कोई नहीं आया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा शुरू किया. करीब आधे घंटे बाद एमसीएच से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया गया, तब मरीजों को राहत मिली. पारा मेडिकल स्टाफ और नर्स ने जांच में पाया कि ऑक्सीजन सप्लाई बंद थी. कर्मचारियों ने मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन त्वरित कार्रवाई में देरी हुई. अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा, “सूचना मिलते ही ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया. ऑक्सीजन की कमी थी, लेकिन तुरंत सप्लाई सुनिश्चित की गई. अब व्यवस्था ठीक है.” हालांकि, विभागीय अधिकारियों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए पहले से तैयारी के निर्देश हैं. बावजूद इसके मॉडल अस्पताल में ऐसी लापरवाही से मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >