Muzaffarpur Crime: माड़ीपुर में एक निजी होटल के समीप सब्जी बेचने वाली महिला के उपर गरम मार (चावल से निकलने वाला पानी) फेंकने की घटना सामने आई है. पीड़िता का नाम रिता देवी बताया जा रहा है. पति का नाम मनोज पासवान है. सब्जी दुकान के पास बगल के किसी व्यक्ति से झगड़ा हुआ उसी क्रम में कोई अज्ञात व्यक्ति ने महिला के ऊपर गरम लिक्विड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गयी है. महिला का पीठ और चेहरा झुलस गया है. सूचना मिलते ही काजी मुहम्मदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
पुलिस छानबीन में सामने आई सच्चाई
पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि किसी ने बगल के घर से मार फेंका, जो गलती से महिला पर आ गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी. महिला ने भी बयान में इस बात को माना है. घटना के शुरुआत में स्थानीय लोगों ने यह अफवाह फैलायी थी कि महिला के ऊपर एसिड अटैक हुआ है.
अब मुजफ्फरपुर की दूसरी खबर पर नजर डालें…
आग की घटना के बाद अलर्ट मोड में रेलवे
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाल ही में हुई आग की घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब जंक्शन को पूरी तरह सुरक्षित और फायर प्रूफ बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. गुरुवार को हुई भीषण आग की घटना के बाद शुक्रवार को जंक्शन पर एरिया मैनेजर, कैरिज एंड वैगन विभाग के हेड सीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की मैराथन बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आग जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रणनीति तैयार की गई.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: महिला के पेट में दिन-दहाड़े मारी गोली, लव एंगल आया सामने
