अगले महीने मॉडल अस्पताल हो सकता है हैंड ओवर

अगले महीने मॉडल अस्पताल हो सकता है हैंड ओवर

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

आने वाले माह में जिले के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलने वाली है. अगर सब ठीक रहा तो मार्च में लोगों को सदर अस्पताल में मॉडल अस्पताल की सुविधा मिलने लगेगी. हालांकि भवन निर्माण के अलावा 90 प्रतिशत काम मॉडल अस्पताल का पूरा हो चुका है. शनिवार को अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने इसका जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में बचे कई कामों काे इस माह में पूरा करने की बात कही. बता दें कि अस्पताल परिसर में 19 करोड़ की लागत से तीन मंजिला माॅडल अस्पताल बन रहा है. माॅडल अस्पताल बनाने के लिए बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) काम कर रहा है. 1240 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाला माॅडल अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा. यहां इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती के लिए 100 बेड बनाए जा रहे हैं. माॅडल अस्पताल में बड़े-बड़े निजी अस्पतालों की तरह भर्ती मरीजों को विभिन्न तरह की अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी.

तीन मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड को रखा जा रहा है. वहां मरीजों को दी जाने वाली उच्चस्तरीय आधुनिक सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. वहीं, फर्स्ट फ्लोर पर सर्जिकल वार्ड एवं मेडिकल वार्ड तथा सेकंड फ्लोर पर आईसीयू और ओटी बन रहा है. पूरी तरह से वातानुकूलित इस भवन में सभी बेडों पर आक्सीजन प्लांट से पाइप लाइन के जरिए आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. माॅडल अस्पताल में कम से कम 20 बेड का आइसीयू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >