गरहां में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

गरहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर भरत में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. उसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर भरत में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. उसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. वहीं मृत महिला की पहचान रंजीत सहनी की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है. महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं टाउन एएसपी भानु प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचकर जांच की. इसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई गयी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है. मृतका के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे ह��ं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >