संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जगन्नाथ गांव में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका का नाम सपना कुमारी है. वह लभ कुमार की पत्नी थी. सपना का मायका गायघाट थाना क्षेत्र के मुन्नी कल्याणा गांव में है. परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे करंट लगाकर मार डाला. सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. सपना की मां नीलम देवी ने थाने में पति, सास, देवर और गोतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. नीलम देवी ने बताया कि बेटी की शादी 2018 में लभ कुमार से हुई थी. एक बेटा होने के बाद से ही ससुराल वाले उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे थे. कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन हालात नहीं बदले. शुक्रवार सुबह जब मायकेवाले पहुंचे, तो सपना का शव कमरे में पड़ा था़ अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी लभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
