मायके वालों के दबाव पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया प्रतिनिधि, मीनापुर सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत के वार्ड नम्बरे-10 में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत हो गयी. मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस बीमारी से मौत होने की बात कह रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा. विवाहिता सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के रूपौली गांव के कृष्ण नंदन शर्मा की पुत्री अनुराधा कुमारी थी. उसकी घोसौत गांव में शादी हुई थी. पिता कृष्ण नंदन शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की गला दबा कर हत्या की गयी है. मृतका के ससुराल वाले घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे. नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी है. अनुराधा के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता था. इस कारण वह मायके चली गयी. किंतु ननदोई बुलाकर फिर से ससुराल ले आयी. मृतका की गोद में आठ माह की बच्ची थी. मामले को रफादफा करने के लिए सुबह से हाइवोल्टेज ड्रामा चला. इसके बाद मायके वालों के दबाव पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एफएसएल टीम ने भी नमूना संग्रह किया़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
