जयंती पर याद किये गये महाराणा प्रताप

जयंती पर याद किये गये महाराणा प्रताप

दीपक – 24 मुजफ्फरपुर. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से एसकेएमसीएच रोड स्थित कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती मनायी. कार्यक्रम में पवन कुंवर, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ, जिला युवा उपाध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, जिला युवा प्रवक्ता अभिषेक सिंह, मीडिया प्रभारी अमृत्य राज व ऋतिक सिंह मौजूद रहे. वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के एक ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने अपने आत्मसम्मान व मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से कई युद्ध लड़े. हल्दीघाटी का युद्ध उनकी वीरता का प्रतीक है, जहां उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की विशाल सेना का डटकर सामना किया. उनका घोड़ा चेतक भी उनकी वीरता की कहानी का अहम हिस्सा रहा है. महाराणा प्रताप का जीवन हमें निडरता, आत्मबल व देशभक्ति की प्रेरणा देता है. इस मौके पर लोगों ने उनके बलिदान व योगदान को नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. उधर, नागरिक मोर्चा ने खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर महाराणा प्रताप का चित्र रख कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मोहन प्रसाद सिन्हा, आलोक कुमार अभिषेक मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >