बोचहां. थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने एक प्रेमी पहुंचा. इसकी जानकारी मिलते ही प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. उसकी पहचान सुपौल जिला के कंजाईन बाजार थाना क्षेत्र हरिराह गांव के सुशपाल कुमार के रूप में की गयी है. जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घायल सुशपाल के परिजन को सूचना दी है. थाना पर बुलाया है. जख्मी युवक ने बताया कि मजदूरी करने के दौरान लगभग साल भर माह पूर्व उसे एक लड़की से प्यार हो गया. उसके बाद छह माह पूर्व वह काम छोड़कर यहाँ से अपने घर चला गया. इस बीच बातचीत के दौरान प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था. वह मिलने उसके घर पहुंचा. वह घर में ही था तभी प्रेमिका के परिजनों ने चोर चोर कह कर पिटाई कर दी. वह सुपौल से मिलने आया था. पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. मामले का सत्यापन किया जा रहा है. उसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
