हथियार का भय दिखा फाइनेंस कर्मी से 3300 रुपये लूटे

हथियार का भय दिखा फाइनेंस कर्मी से 3300 रुपये लूटे

देवरिया़ थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर लीची गाछी के समीप मंगलवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एडीएम धीरज कुमार को पिस्टल का भय दिखाकर 3300 रुपये और दो मोबाइल लूट लिये़ पीड़ित कर्मी धीरज ने बताया कि वह माधोपुर व पंदे से कलेक्शन करके देवरिया शाखा जा रहा था़ इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बुढ़ानपुर गांव के लीची गाछी के समीप पिस्टल का भय दिखाकर बाइक रोक लिया, जिसके बाद पाॅकेट से 3300 रुपये और दो मोबाइल लूटकर जाफरपुर की ओर भाग गये़ इस दौरान खेत में काम कर रहे कई किसान जुट गये, तब तक अपराधी दूर जा चुके थे़ पीड़ित ने देवरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है़ थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >