तीन घरों में लाखों के सामान जले, 13 बकरियां भी जलीं

तीन घरों में लाखों के सामान जले, 13 बकरियां भी जलीं

मीनापुर : प्रखंड की जामीन मठिया पंचायत के वार्ड नम्बर-13 स्थित मोरसंड रतन गांव में तीन घरों में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल गयी़ साथ ही 13 बकरियां भी झुलस गयीं. गृहस्वामी दुर्गा राम, जयलाल राम व नूनू राम का झोपड़ीनुमा घर जल गया. घर में रखे रुपये, अनाज, आभूषण, कपड़ा सहित अन्य सामान जल गया. समूह से लिये गये ऋण का पैसा भी जल गया. मौके पर पहुंचे युवा राजद के प्रदेश महासचिव विक्रांत यादव ने सीओ को सारी स्थिति से अवगत कराया. सीओ ने राजस्व कर्मचारी को भेजकर घटना की जांच करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >