-बाइक मालिक ने चाबी निकाल कर लुटेरों का किया सामना, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
-पकड़ाये शातिरों के पास से दो बाइक व तीन मोबाइल बरामदमुजफ्फरपुर.
कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बाइक लुटेरा गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है़ ये अपराधी पोखरैरा तीनमुहानी के पास संतोष कुमार की बाइक लूटने का प्रयास कर रहे थे़ संतोष ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से हाथापाई की और अपनी बाइक की चाबी निकालकर तुरंत भाग निकलेइस बीच पुलिस की गश्ती टीम वहां से गुजर रही थी. पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बाइक लूटने की कोशिश की जा रही थी. सूचना के आलोक में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल की घेराबंदी करके चारों बदमाश को दबोच लिया. पकड़े गये अपराधियों की पहचान पानापुर करियात थाना के पोखरैरा निवासी रौनक कुमार, अजीत कुमार, मंजीत कुमार और पारू थाना के शाही टोला निवासी मनोज कुमार के रूप में की गयी है. पकड़े गये बदमाशों के पास से दो बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है. डीएसपी पश्चिमी वन अभिषेक आनंद ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के पोखरैरा तीनमुहानी के समीप बुधवार की शाम अपराधियों ने कुशी हरपुर रमनी निवासी संतोष कुमार महतो की बाइक लूटने की कोशिश की. संतोष ने करीब तीन मिनट तक दिलेरी दिखाते हुए बदमाशों को अपनी बाइक नहीं लूटने दिया. उनसे हाथापाई कर अपनी बाइक की चाबी निकाल कर भागने लगा. कुछ दूर तक अपराधी पीछा किया. लेकिन, मुख्य सड़क तक नहीं आ पाये. इस बीच गश्ती पुलिस को देखकर पीड़ित ने सूचना दी. इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चारों को दबोच लिया. चोरों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच में है. सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
