क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने के नाम पर 2.51 लाख रुपये का किया फ्रॉड

क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने के नाम पर 2.51 लाख रुपये का किया फ्रॉड

मुजफ्फरपुर.

तुर्की थाना के मधौल निवासी महिला आशा कुमारी को क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने का झांसा देकर खाते से 2. 51 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया गया है. मामले को लेकर पीड़िता आशा कुमारी ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि उनके मोबाइल पर बीते आठ जनवरी को फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को आइसीआइसीआइ बैंक का मैनेजर बताया. उसने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कर दिया गया है, इसका शुल्क आपको चार हजार रुपये लगेगा. अगर अपग्रेड नहीं कराना है तो आपके व्हाट्सएप पर भेजे गए फाइल को ओके कर दे . नहीं तो आपके क्रेडिट कार्ड से आज ही चार हजार रुपये काट लिया जाएगा. उसके कहे अनुसार वह फाइल पर क्लिक कर दी. इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया. कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर अकाउंट से पांच ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आया. इसमें कुल दो लाख 51 हजार 527 रुपये के फ्रॉड होने की जानकारी मिली. इसके बाद 1930 पर कॉल किया तो खाते में 89 हजार 431 रुपये वापस आने की जानकारी मिली. बाकी रुपये अब तक वापस नहीं आया है.

क्रेडिट कार्ड से 1.24 लाख रुपये का किया फ्रॉड

मुजफ्फरपुर.

सकरा के बरियापुर थाना क्षेत्र के पैतरापुर निवासी अरुण कुमार के दो क्रेडिट कार्ड से साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने 1.24 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया है. मामले को लेकर उसने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि उसके आइसीआइसीआइ के दोनों क्रेडिट कार्ड से 51 हजार 650 व 72 हजार 400 रुपये का फ्रॉड किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >