स्नातक सत्र 2026-30 में दाखिले के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी, 22 से 25 जुलाई तक नामांकन

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए चौथी मेधा सूची जारी कर दी है. इस सूची में 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जिन्हें पिछली सूचियों में स्थान नहीं मिला था. चयनित छात्रों को 22 से 25 जुलाई के बीच अपने आवंटित कॉलेजों में नामांकन कराना होगा.

BRABU Merit List: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सत्र 2026-30 में दाखिले के लिए चौथी मेधा सूची मंगलवार को जारी की जा रही है.इस सूची के माध्यम से उन 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा,जिन्हें पहली तीन सूचियों में स्थान नहीं मिल सका था.चयनित अभ्यर्थियों को 22 से 25 जुलाई के बीच आवंटित कॉलेजों में नामांकन लेना अनिवार्य होगा.

कॉलेज एडिट करने वाले छात्रों को भी मौका

चौथी मेधा सूची जारी करने से पहले विश्वविद्यालय ने छात्रों को आवेदन सुधारने और कॉलेज का विकल्प बदलने की सुविधा दी थी.जिन छात्रों ने अपने कॉलेज प्राथमिकता में बदलाव किया है,उन्हें भी इस मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है.

इस बार बंद हुआ ऑनस्पॉट राउंड का विकल्प

विगत वर्षों में कॉलेजों में ऑनस्पॉट राउंड के जरिए 25 हजार से अधिक दाखिले होते थे.हालांकि,कॉलेजों द्वारा पहले से पेपर जमा कराने और अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए कुलपति ने इस बार ऑनस्पॉट नामांकन व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है.इसके स्थान पर विश्वविद्यालय स्तर से ही पारदर्शी केंद्रीकृत सूची जारी की जा रही है.

राजकीय डिग्री कॉलेजों में नामांकन की स्थिति चिंताजनक

मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न जिलों में शुरू किए गए 39 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में नामांकन का आंकड़ा बेहद कम है.गैर-प्रायोगिक विषयों में कई जगह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ है.उम्मीद है कि इस चौथी सूची से इन राजकीय कॉलेजों में भी छात्रों का आवंटन सुधरेगा.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस रेडियो एएसआई परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 केंद्रों पर पटना से सीधे नजर रखेंगे सीसीटीवी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >