एनएच-57 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग हाईस्कूल चौक के समीप एनएच 57 पर एक अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

गायघाट, प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के जारंग हाईस्कूल चौक के समीप एनएच 57 पर एक अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा. स्थानीय लोगों के अनुसार वह विक्षिप्त युवक था जो कई दिनों से इसी चौक के आस पास भटकता रहता था. जानकारी हो कि बबुलबन्नी चौक के समीप एनएच 57 का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण एक तरफ का लेन बंद कर एक ही लेन पर अप व डाउन गाड़ी का परिचालन करवाया जा रहा है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार पूजा कुमारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >