केवीके तुर्की में पीएम का संवाद देखेंगे पांच सौ किसान

केवीके तुर्की में पीएम का संवाद देखेंगे पांच सौ किसान

कुढ़नी. कृषि विज्ञान केंद्र, तुर्की में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार को होनेवाले कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. केंद्र अधीक्षक डॉ एमएल मीणा ने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त जारी किये जाने के मौके पर कार्यक्रम होगा़ इस दौरान केवीके पर पांच सौ किसान जुटेंगे, जो सीधे प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएम के संवाद को देख व सुन सकेंगे. मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी और बिहार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता होंगे. प्रधानमंत्री वेब टेलिकास्ट के माध्यम से 2.30 और 3.30 बजे में किसानों से वार्तालाप करेंगे. केवीके में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में विभिन्न प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >