वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार को शुरू हो गया है. पहले दिन हिंदी के लिए शिक्षकों ने योगदान दिया और मूल्यांकन कार्य की शुरुआत हुई. शनिवार को ही परीक्षा नियंत्रक डा. सुबालाल पासवान ने सभी काॅलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया था. इसमें उन्होंने पीजी हिंदी विभाग के सभी शिक्षकों और काॅलेजों के प्राचार्यों से हिंदी के शिक्षकों को रिलीव करने की बात कही है. इसी आधार पर काॅलेजों ने हिंदी के शिक्षकों को रिलीव कर दिया है. बताया जा रहा है कि बाकी विषयों की कोडिंग होने के बाद मूल्यांकन किया जाएगा. चार वर्षीय स्नातक कोर्स के सत्र 2024 – 28 में नामांकित छात्र-छात्राओं के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है. मंगलवार से मूल्यांकन में तेजी आएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
