मुजफ्फरपुर. रामश्रेष्ठ सिंह महाविद्यालय चोचहां के वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रीसेंट डेवलपमेंट इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य नियुक्त किए गये हैं. इस संदर्भ में बताया कि शोधार्थियों के गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र छपने के लिए यह एक अच्छा प्लेटफार्म साबित होगा. उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में एशियाइ शोध गौरव अवार्डी डॉ उमेश कुमार श्रीवास्तव का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है. डॉ मनोज कुमार की इस उपलब्धि पर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, सचिव अमोद कुमार, विनोद कुमार, प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी, डॉ इनाम मोहम्मद, डॉ श्याम किशोर पांडेय, डॉ सतीश कुमार व डॉ ललित किशोर ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
