एसकेएमसीएच के शाम की ओपीडी 4 बजे से शुरू, 5 बजे तक डॉक्टर नहीं रहे मौजूद

एसकेएमसीएच के शाम की ओपीडी 4 बजे से शुरू .5 बजे तक डॉक्टर नहीं रहे मौजूद

मुजफ्फरपुर.एसकेएमसीएच के शाम की ओपीडी 4 बजे से शुरू होने के बदले 5 बजे तक डॉक्टर मौजूद नहीं थें. 4:30 बजे तक सिर्फ आई और आर्थो विभाग में इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे. सीनियर में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे. वहीं 4: 30 तक औषधि, सर्जरी, स्त्री एवम् प्रसव रोग विभाग, ईएनटी, मनोरोग विभाग में कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे. बाकी के विभागों में 5 बजे तक डॉक्टर आना शुरू किए. इसके कारण ही डॉक्टर मनमौजी करते रहते है.मंगलवार को कई मरीज बिना इलाज के घर लौट गए.महिंदवारा के कुआहीं निवासी हरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पुत्र के पीठ में सूजन है. 4 बजे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे है. 4:40 तक कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे. औषधि विभाग में दिखाने आई कांटी साइन की सविता देवी ने बताया कि सिर और छाती में काफी दर्द है. डॉक्टर का इंतजार कर रहे है.एसकेएमसीएच अधीक्षक प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि विभागाध्यक्ष के साथ बैठक किया जाएगा. इसके बाद डॉक्टर की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >