बीमार रिश्तेदार से मिलने दिल्ली महिला, घर में भीषण चोरी

बीमार रिश्तेदार से मिलने दिल्ली महिला, घर में भीषण चोरी

बेटी के विवाह के लिए रखे गहने सहित कीमती सामान उड़ाये प्रतिनिधि, औराई बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली गयी महिला के घर का ताला तोड़कर चाेरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली़ महिला अपनी बेटी के विवाह के लिए गहने समेत अन्य सामान रखी थी़ सामान लगभग 12 लाख रुपये का बताया जा रहा है.मामला थाना क्षेत्र की रतवारा पश्चिमी पंचायत के चंडीहा गांव का है़ पीड़ित गृहस्वामी सोफिया खातून ने थाने को आवेदन देकर कहा है कि दिल्ली में एक रिश्तेदार बीमार थे, जिनसे मिलने के लिए एक फरवरी को दिल्ली गयी थी़ वहां से 23 फरवरी को घर लौटी तो देखा कि सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है़ घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था़ घर में रखी सोने की चेन, ईयर रिंग, सोने की मटर माला, टीका, हाथ का बाला, दो अंगूठी व चांदी के कई जेवरात के साथ ही पीतल व तांबे के बर्तन आदि की चोरी कर ली गयी. पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी की निकाह अप्रैल माह में होने वाली है, जिसकी विदाई को लेकर जेवरात के साथ ही सभी सामान की चोरी कर ली गयी़ घटना के बाद पुलिस सोमवार को पहुंचकर जांच की. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि पुलिस स्थानीय चोरों के साथ ही नशेड़ियों पर निगाह रखे हुई है़ जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. वहीं ग्रामीण अमजद जमाली ने बताया कि बेटी के विवाह को लेकर वह काफी चिंतित है़ पति मो. कलाम दिल्ली में बैग का कारोबार करते हैं. घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >