संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत

पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की एक नवविवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति हो गयी़ इसके बाद ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने में जुट गये़

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की एक नवविवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति हो गयी़ इसके बाद ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने में जुट गये़ इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी़ इसके बाद पुलिस पहुंच कर अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि निशा कुमारी (मृतका) की शादी रसूलपुर गांव निवासी पुलिस सहनी के पुत्र सूरज सहनी के साथ हुई थी. महिला का मायका मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल गांव में है. बताया कि मायके वालों की ओर से कोई लिखित आवेदन अभी तक नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >