सीओ पर गलत तरीके से दाखिल-खारिज का आरोप, हंगामा

सीओ पर गलत तरीके से दाखिल-खारिज का आरोप, हंगामा

प्रतिनिधि, मड़वन प्रखंड की भटौना पंचायत के मुखिया शिवपूजन सहनी की एक जमीन से संबंधित मामले को लेकर उनके साथ आये लोगों ने मंगलवार को मड़वन सीओ पर कई आरोप लगाये़ गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने को लेकर हंगामा किया़ इस कारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा़ हंगामे के दौरान सीओ अंदर वीसी में बैठे रहे़ सीओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया़ हालांकि हंगामे के कारण देर शाम तक तक सीओ अंचल कार्यालय में ही रुके रहे़ इधर, कई लोग अंचल कार्यालय के गेट पर जमे रहे़ इस दौरान मड़वन प्रखंड के भटौना, जियन, रक्सा व बगाही से कई फरियादी भी पहुंचे थे इस दौरान भटौना पंचायत के मुखिया शिवपूजन सहनी ने बताया कि आरिजपुर के एक मामले में सीओ द्वारा दखल कब्जा होने के बावजूद भी दाखिल-खारिज नही कर रहा है़ इस संबंध में इन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री से भी शिकायत की थी़ इधर, सीओ मुकेश कुमार ने इस तरह के आरोप से इनकार करते हुए बताया कि मुखिया शिवपूजन सहनी का मामला सुनवाई पर रखा गया है़ उनको अगली सुनवाई पर बुलाया गया है़ जल्द ही सुनवाई कर उचित कार्रवाई कर समाधान कर दिया जायेगा़ मुखिया द्वारा तत्काल ही दाखिल खारिज करने का दबाव बनाया जा रहा था़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >