-एसएनसीयू में भर्ती व डिस्चार्ज करने का मामला-जिला स्वास्थ्य समिति से पूछा-महीने भर में कितनों को एंबुलेंस से भेजा
मुजफ्फरपुर.
बीमार नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती व डिस्चार्ज कराने के लिए सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के मामले में सीएस डॉ अजय कुमार ने रिपोर्ट मांगी है.कितनों बच्चों को एंबुलेंस की सुविधा दी गयी, इसका ब्योरा देने को कहा़ रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य समिति को देनी है़ सीएस ने कहा है कि राज्य स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में यह गड़बड़ी और लापरवाही सामने आने के बाद रिपोर्ट तलब किया गया है. सीएस ने कहा कि राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (शिशु स्वास्थ्य) डाॅ विजय प्रकार राय ने सूबे के सभी सिविल सर्जन को इससे अवगत कराया है. निश्शुल्क सरकारी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है. पर जिलों के अस्पतालों में यह सुविधा नहीं दी जा रही है. इस कारण परिजन खुद बीमार बच्चों को भर्ती अथवा डिस्चार्ज करवाकर दूसरे वाहन से ले जाते हैं. यह बड़ी लापरवाही हैडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
