बाइक लूट में फरार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

बाइक लूट में फरार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के बेला पचगछिया स्थित जीतू चौक के समीप पुलिस ने हथियार तस्करी की सूचना पर छापेमारी कर एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान बेला पचगछिया के वार्ड नंबर – 16 के कुंदन कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है. वह बीते दिनों झपहा ओवरब्रिज व झपहां उदन गांव में फाइनेंस कर्मी से हुए बाइक लूट की घटना में शामिल रहा है. पुलिस दोनों लूटकांड में इस गिरोह के तीन अपराधी संतोष कुमार सचिन व चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. नगर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी टू विनिता सिन्हा ने पुलिस की कार्रवाई के बारे में बताया है कि अहियापुर बेला पंचगछिया स्थित जितु चौक के पास हथियार तस्करों के जुटने की सूचना मिली थी. इसके बाद अहियापुर थानेदार रोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. हथियार की खरीद- बिक्री कर रहे शातिर अपराधी कुंदन कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया. हथियार तस्करी के केस में फरार चल रहे अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >