बैंक का फर्जी अकाउंट बनाकर वॉट्सएप पर भेजा लिंक. 43 हजार कटा

बैंक का फर्जी अकाउंट बनाकर वॉट्सएप पर भेजा लिंक. 43 हजार कटा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बैंक का फर्जी मोबाइल अकाउंट बनाकर वॉट्सएप पर लिंक भेज कर साइबर अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले अजीत कुमार को अपना निशाना बनाया है. उन्हें शनिवार की सुबह बैंक के फर्जी नंबर से वॉट्सएप पर फर्जी लिंक के जरिए ठगी का शिकार बना लिया गया. पीड़ित ने लिंक को क्लिक किया उसके खाता से लगातार पैसे काटना लगा. पैसे कटने का मैसेज देख उन्हें फोर्ड का अंदाजा हुआ तब तक अकाउंट से 43 हज़ार रुपये कट चुके थे. आवेदन में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं. वर्तमान में वे जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में रहते हैं. वह एक प्रतिष्ठित मॉल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. शनिवार की सुबह उनके वॉट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें बैंक से जुड़ी एक जरूरी अपडेट का दावा किया गया था. मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से लगातार पैसे कटने लगे. जब तक कुछ समझ पाते तब तक 43 हजार रुपये निकाले जा चुके थे. घटना के बाद अजित कुमार ने तुरंत 1930 पर संपर्क किया और खाता ब्लॉक करवाया. वह पहले सदर थाना पहुंचा जहां उसका आवेदन नहीं लिया गया. उसे साइबर थाने में आवेदन देने के लिए कहा गया. उसने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >