मुजफ्फरपुर
. दरभंगा जिले में तैनात एक दरोगा के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने व हत्या की धमकी देने का आरोप लगा है. मामले को लेकर अतरदह माई स्थान के समीप के व्यवसायी ने काजीमोहम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दी है. दुकान पर वर्दी में आकर धमकी देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. दुकानदार का आरोप है कि उसको दुकान पर सुस्ता के रहने वाले कुछ लोग आये इसमें एक वर्दी में भी था. वह दुकान पर आकर गाली- गलौज करते हुए बर्बाद करने की धमकी दी. झूठे केस में फंसाने व अगवा करने का भी आरोप किया गया. मामले को लेकर काजीमोहम्मदपुर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाने में एक शिकायत मिली है. इसमें दरभंगा जिले में तैनात एक दरोगा पर वर्दी में आकर गाली- गलौज व धमकी देने का आरोप लगा है. मामले की जांच की जा रही है. पैसा- लेन देन का विवाद है. जांच में आरोप सत्य पाया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इधर, घटना के दो दिन बाद भी प्राथमिकी नहीं दर्ज होने के बाद स्थानीय दुकानदार ने एक बैठक की. इसमें प्राथमिकी नहीं होने पर एसएसपी से मिलकर गुहार लगाने की बात कही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
