सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में लगाया ताला, प्रदर्शन

सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में लगाया ताला, प्रदर्शन

:: एक सप्ताह का वेतन कटने पर आक्रोशित हैं सफाई कर्मी

फोटो प्रतिनिधि, मोतीपुर

बरुराज नगर पंचायत में एजेंसी के माध्यम से सफाई का काम करने वाले मजदूरों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया. जनवरी के वेतन भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाकर सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दी. कार्यालय के मुख्य द्वार पर कचरा और कचरे का डस्टबिन रखकर प्रदर्शन किया. इस वजह से कार्यालय पूर्णतः कार्य बाधित रहा. प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों का आरोप था कि उनलोगों ने जनवरी में पूरा काम किया. जिस एजेंसी को सफाई की जवाबदेही मिली है. उसने कई मजदूरों का एक एक सप्ताह का वेतन काट दिया. उनका आरोप था कि पीएफ का पैसा मजदूरी से काटा जा रहा है. परन्तु उसका कोई साक्ष्य मजदूरों को नहीं दिया जा रहा. इस घटना को तक़रीबन एक माह बीत गये. कार्यपालक से लेकर नगर अध्यक्षा तक शिकायत की गई. कई बार प्रदर्शन भी किया परन्तु अबतक समस्या का समाधान नहीं निकला. नगर अध्यक्षा बच्ची देवी ने बताया कि मजदूरों की मांग जायज है. सफाई एजेंसी को इस समस्या के समाधान को लेकर काम करना चाहिए. एजेंसी के संचालक को नोटिस भेजा जायेगा. समाधान नहीं होने पर करार तोड़ने की प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >