: सोशल साइंस ब्लॉक के समीप दोनों गुटों के बीच जमकर चले लात- घूसे
: ठक्कर बापा हाॅस्टल के छात्रों के चंदा देने के इनकार पर विवाद बढ़ा: रोड़ेबाजी के दौरान सोशल साइंस ब्लॉक का शीशा टूटा, बाइक क्षतिग्रस्त
: दोनों गुट के चार छात्र घायल, थाने में किसी ने नहीं दिया गया आवेदनसंवाददाता, मुजफ्फरपुर
सरस्वती पूजा के चंदा के विवाद में सोमवार को पीजी वन व ठक्कर बापा हॉस्टल के छात्रों के बीच में भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से जमकर लात- घूसे व हॉकी स्टिक चले. इस दौरान छात्रों के एक गुट की ओर से जमकर रोड़ेबाजी की गयी. इस दौरान सोशल साइंस ब्लॉक परिसर करीब दस मिनट तक रणक्षेत्र में तब्दील रहा. रोड़ेबाजी में कई कमरों के शीशे टूट गये. वहीं, एक बाइक में भी तोड़फोड़ की गयी है. विवि परिसर में चंदा को लेकर बवाल की सूचना मिलने के बाद विवि थानेदार प्रवीण कुमार व काजीमोहम्मदपुर थानेदार रवि गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा – बुझा कर मामले को शांत करवा दिया. छात्रों का दोनों गुट फिर से न भिड़े, इसके लिए दोनों हॉस्टल के बाहर पुलिस टीम की तैनाती की गयी है. मारपीट व रोड़ेबाजी में दोनों गुट से चार छात्र जख्मी हुए है. सदर व निजी अस्पताल में घायल छात्रों ने इलाज कराया है. हालांकि, घटना को लेकर देर शाम तक दोनों में से किसी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है.ठक्कर बापा हॉस्टल के छात्र रंजन कुमार का आरोप है कि सोमवार को वह इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड पीजी वन छात्र के 15 से 20 छात्र हॉस्टल के पास आ गया. सरस्वती पूजा को लेकर चंदा मांगने लगा. वह इनकार किया तो उनके साथ मारपीट कर दी गयी. जब फोन करके बड़े भाई राजू कुमार को मोबाइल पर कॉल करके बुलाया तो उसके ऊपर भी हमला किया गया. आरोप है कि चंदा मांगने वाले हमलावर छात्रों ने इस दौरान कैंपस के पास लगे बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
: सोशल साइंस ब्लॉक परिसर में जमकर हुई मारपीट स्थानीय लोगों ने बताया कि पीजी वन के छात्र सोशल साइंस ब्लॉक के समीप चंदा काटने के लेकर हुए विवाद के बाद खड़े थे. इसके बाद काफी संख्या में ठक्कर बापा हॉस्टल के छात्र पहुंच गए. फिर, दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान एक गुट के छात्र सोशल साइंस ब्लॉक के अंदर चले गए. इसके बाद दूसरे गुट के छात्रों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद दोनों गुट वहां से निकले.: हॉस्टल की छत पर चढ़कर दोनों गुट एक दूसरे को दे रहे थे धमकी
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों गुट लड़के अपने- अपने हॉस्टल की छत पर चढ़ गए. एक दूसरे के साथ गाली- गलौज व देख लेने की धमकी दे रहे थे. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत करके लड़के को छत से नीचे उतरवाया. दोनों गुट फिर से विवाद न करें. इसके लिए पुलिस की ओर से उनको कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.पहले भी कई बार हो चुका है विवाद
विवि कैंपस में सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. चंदा वसूली को लेकर विवि थाने में भी केस दर्ज है. पीजी हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ भी चुके हैं. लेकिन इस समस्या का हल नहीं निकल पाया.बयान::: विवि परिसर में सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर कुछ लड़कों के बीच में मारपीट हुई है. इसमें कुछ लड़के को हल्की चोट भी आयी है. वहां पर फोर्स की तैनाती की गयी है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी. अगर कोई छात्र जबरन चंदा वसूली करता है, अगर लॉ एंड ऑर्डर की समस्या होती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सीमा देवी,नगर डीएसपी वनडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
