निर्वाचन विभाग के नाम पर लेबर इंस्पेक्टर से 18 हजार की ठगी

निर्वाचन विभाग के नाम पर लेबर इंस्पेक्टर से 18 हजार की ठगी

पैक्स चुनाव से संबंधित भुगतान के लिए ठगों ने झांसे में लिया व्हाट्सएप पर भेजे लिंक पर क्लिक करते ही खाते से हुई निकासी प्रतिनिधि, बोचहां साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार चलाये जा रहे सतर्कता अभियान के बाद लोग फंस रहे है़ं वहीं साइबर अपराधी भी रोज-रोज अपना ट्रेंड बदल रहे हैं. इससे लोग उनके झांसे में आ जा रहे है़ं इसी बीच गुरुवार को साइबर अपराधियों ने बोचहां में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन अधिकारी रंजीत कुमार मिश्रा को लिंक भेजकर उनसे 18 हजार रुपये की ठगी कर ली. इसके बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बोचहां थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जिस पर निर्वाचन विभाग लिखा हुआ था़ साथ ही निर्वाचन विभाग का लोगों भी लगा था. लिंक हाल में संपन्न पैक्स चुनाव के भुगतान से संबंधित था. उसके बाद उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से एक बार में 16 हजार रुपये और दूसरी बार में दो हजार रुपये कट गये. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और नेशनल साइबर क्राइम में शिकायत की. उसके बाद उन्होंने इसकी थाना में शिकायत की. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ठगी की शिकायत मिली है. उसके आधार पर एफआइआर दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >