मुजफ्फरपुर.
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में इतिहास के प्रश्न कठिन थे. परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे अधिकांश छात्राओं ने कहा कि सिलेबस से प्रश्न पूछे गये हैं. लेकिन इतिहास के प्रश्न कठिन पूछे गये हैं. जो पढ़ा उस चैप्टर से प्रश्न नहीं पूछा गया है. तिरहुत एकेडमी, चैपमैन, मुखर्जी सेमिनरी, केंद्र से निकल रही मौसम , शिखा, सोनी ने बताया कि प्रश्न कठिन पूछे गये है. वहीं कुछ छात्रों ने कहा कि भूगोल के प्रश्न कठिन थे. परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न केंद्रों से दर्जन भर से अधिक परीक्षार्थियों को लेट से आने के कारण लौटा दिया गया. केंद्रों से लौटने वाले अधिकांश परीक्षार्थियों ने अंदर जाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. परीक्षा समिति की सख्ती की वजह से किसी भी केद्राधीक्षक ने वैसे परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. प्रथम पाली में नौ बजे और दूसरी पाली में डेढ़ बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं होंगे. वहीं जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर रौल कोड व रौल नंबर को लेकर परेशान रहे. एप पर कई छात्रों के रौल कोड और रौल नंबर नहीं शो कर रहा था. इस वजह से कई छात्रों की उपस्थिति भेजने में परेशानी हुई.अतिरिक्त 15 मिनट का मिल रहा समय
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है. ताकि प्रश्न को अच्छे तरीके से पढ़ सके. प्रश्नों को पढ़ने के बाद ही उत्तर लिखें. सभी विषयों में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जा रहा है. दूसरी ओर केंद्र के प्रवेश द्वार पर गहन जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिलती है. परीक्षा केंद्र परिसर का सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है.प्रथम पालीआवंटित : 33580उपस्थित : 33024अनुपस्थित : 556द्वितीय पालीआवंटित 35450उपस्थित : 34822अनुपस्थित : 628
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
