31 मार्च तक बैरिया बस टर्मिनल का काम होगा पूरा, पिंक टॉयलेट भी बनेंगे

bus terminal work will be completed

आरडीएस कॉलेज एवं तिलक मैदान रोड में म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट के समीप भी पिंक टॉयलेट का शुरू होगा निर्माण

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

स्मार्ट सिटी से बैरिया बस टर्मिनल (शहीद बैकुंठ शुक्ल बस टर्मिनल) का काम 31 मार्च तक हर हाल में पूरा हो जायेगा. बुधवार को नगर आयुक्त विक्रम विरकर व एसडीओ पूर्वी दोनों ने संयुक्त रूप से बस टर्मिनल का निरीक्षण किया. निर्माण एजेंसी के साथ-साथ स्मार्ट सिटी के अधिकारी व इंजीनियर मौजूद थे. नगर आयुक्त ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने 40 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है. लगभग 10 फीसदी कार्य करने की बात एजेंसी कह रही है, जिसकी जांच-पड़ताल चल रही है. लगभग 50 फीसदी कार्य बाकी है, जिसे दो महीने में हर हाल में पूरा करने को कहा गया है. नगर आयुक्त ने बताया कि 31 मार्च तक शहर में तीन जगहों पर पिंक टॉयलेट का भी निर्माण पूरा होगा. सबसे पहले बैरिया बस स्टैंड के पास एक पिंक टॉयलेट नगर निगम बनायेगा. इसके अलावा आरडीएस कॉलेज के समीप स्थल चिन्हित किया गया है. तीसरा पिंक टॉयलेट के लिए जगह तिलक मैदान रोड स्थित म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट के समीप चिह्नित हुआ है. तीनों जगहों पर एक साथ निर्माण पूरा कर चालू करने की तैयारी चल रही है. तत्काल नगर निगम इसका निर्माण करायेगा. बाद में सीएसआर या अन्य एजेंसी के माध्यम से इसका रखरखाव आदि कार्य किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >