बीआरएबीयू : संबद्धता वाले 72 कॉलेजों की होगी जांच

बीआरएबीयू में संबद्धता प्रदान करने से पहले 72 काॅलेजों की जांच होगी. इसके लिए 10 टीमें बनी हैं. काॅलेजों की आधारभूत संरचना सहित अन्य मानकों की जांच के लिए सर्वाधिक तीन टीमें मुजफ्फरपुर में ही हैं.

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू में संबद्धता प्रदान करने से पहले 72 काॅलेजों की जांच होगी. इसके लिए 10 टीमें बनी हैं. काॅलेजों की आधारभूत संरचना सहित अन्य मानकों की जांच के लिए सर्वाधिक तीन टीमें मुजफ्फरपुर में ही हैं. वैशाली के काॅलेजों के लिए एक टीम, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के काॅलेजों के लिए दो टीम, सीतामढ़ी व शिवहर के कॉलेजों की जांच के लिए दो टीमें बनी हैं. मुजफ्फरपुर में 21 काॅलेजों की जांच होनी है. टीम अपनी इंस्पेक्शन रिपोर्ट सात मार्च तक प्रस्तुत करेगी. आठ मार्च को होने वाली न्यू टीचिंग एंड एफिलेशन कमेटी की बैठक में जांच रिपोर्ट को पेश किया जायेगा. मानकों को पूरा करने वाले काॅलेजों को संबद्धता की अनुशंसा होगी. प्राॅक्टर प्रो बीएस राय के नेतृत्त्व में शनिवार को जिले के कई कॉलेजों का निरीक्षण हुआ. इसमें कुल नौ बिंदुओं पर उपलब्ध सुविधाओं की जांच हुई. इससे पहले विवि गेस्ट हाउस में अधिकारियों व कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें जल्द जांच पूरा करने व मानकों का पालन करने पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >