मुजफ्फरपुर. भाजपा नेता केशव कुमार चौबे के छोटे भाई जयशंकर चौबे सोमवार की दोपहर से लापता है. मंगलवार को अहियापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि जयशंकर प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते हैं. सोमवार को उनका दो व्यक्तियों से विवाद भी हुआ था. उसके बाद वह घर गये. थोड़ी देर बाद ही वहां से निकले, जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है. अहियापुर पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर मामले क छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
