बिरहीमा ग्रामीण बैंक लूट के आरोपी विपुल बरूराज से गिरफ्तार

बिरहीमा ग्रामीण बैंक लूट के आरोपी विपुल बरूराज से गिरफ्तार

आरोपी पर विभिन्न थानों में 10 से ज्यादा मामले हैं दर्ज प्रतिनिधि, मोतीपुर बिरहीमा ग्रामीण बैंक लूट में शामिल विपुल सिंह को बरूराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर विभिन्न थानों में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने गुरुवार की देर रात मोतीपुर-साहेबगंज पथ स्थित चनही चौक से की है. हालांकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चनही चौक पर कुछ बदमाश कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं. उसी समय गश्ती दल को सूचना देकर खुद सशस्त्र बलों के साथ छापेमारी कर दी. बताया कि दो तरफ से गाड़ी की लाइट देख सभी अपराधी भागने लगे. तभी जवानों ने एक को धड़ दबोचा. पकड़ा गया शातिर विपुल कुमार सिंह है. शातिर विपुल कथैया थाना क्षेत्र के सिरैया जगदीश का रहने वाला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरूराज थाना के बिरहिमा ग्रामीण बैंक लूट, आर्म्स एक्ट जैसे मामले में सात मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं. दो मामले कथैया और एक मामला राजेपुर ओपी में दर्ज है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में विपुल कुमार सिंह ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्त स्वीकार की है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जहां से जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >