मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक पर बुधवार दोपहर एक बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में बाइक और स्कूटी सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई है और उन्हें निगरानी में रखा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दुर्घटना सड़क पर बने कट के कारण हुई. स्कूटी सवार सड़क पार कर रहे थे, तभी भगवानपुर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
