मुजफ्फरपुर में बाइक, पटना में कट गया चालान

मुजफ्फरपुर में बाइक, पटना में कट गया चालान

फोेटो दीपक 10 संवाददाता, मुजफ्फरपुर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चक्कर चौक निवासी उज्ज्वल मणि अपनी बुलेट बाइक को हमेशा घर की पार्किंग में ही रखते हैं, लेकिन 31 जुलाई की सुबह उनके मोबाइल पर अचानक एक हजार रुपये के ट्रैफिक चालान का मैसेज आया. बताया गया कि पटना के दिनकर गोलंबर के पास उसी नंबर की बाइक का फोटो खींचा गया है. फोटो में दो युवक बिना हेलमेट नजर आ रहे थे. पहले उज्ज्वल को यह तकनीकी गड़बड़ी लगी, लेकिन फोटो और मौके की पुष्टि के बाद साफ हुआ कि उनकी बाइक के नंबर प्लेट का कोई और व्यक्ति उपयोग कर रहा है. उज्ज्वल ने काजी मोहम्मदपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक नंबर की क्लोनिंग और फर्जीवाड़ा का मानते हुए जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि दिनकर गोलंबर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जा रही है ताकि असली आरोपी की पहचान की जा सके. लगातार हो रही है इस तरह की घटनाएं इधर, इस तरह की घटनाएं अब बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार सामने आ रही है, जिसमें अपराधी दूसरों के वाहन नंबर का क्लोन कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं. पता चलते ही चालान का दंड असली मालिक को भुगतना पड़ता है. पुलिस ने अपील की है कि ऐसी स्थिति में तत्काल थाने में आवेदन दें और चालान की कॉपी संलग्न करें, जिससे जांच प्रक्रिया शुरू हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >