बिहटा एयरपोर्ट स्वाजी सहजानंद के नाम पर हो

बिहटा एयरपोर्ट स्वाजी सहजानंद के नाम पर हो

मुजफ्फरपुर.

भगवानपुर स्थित स्वामी सहजानंद किसान भवन में किसान आंदोलन के जनक व समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनायी गयी. मौके पर सूबे के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉ सीमा शर्मा ने दीप जला कर उद्घाटन किया. पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान आंदोलन के प्रणेता थे. अपनी अंतिम सांस शहर के रहने वाले मुचकुन शर्मा के आवास पर ली थी. स्वामी जी ने कहा था कि किसान मेरे भगवान हैं और जो मेरे भगवान का अपमान करेगा, उसे मैं कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा. उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अंग्रेज और उनके विरोधी घबरा गये थे. कार्यक्रम में सर्वसम्मति से स्वामी सहजानंद सरस्वती की कर्मभूमि बिहटा में बन रहे एयरपोर्ट का नाम स्वामी सहजानन्द सरस्वती हवाई अड्डा रखने का प्रस्ताव पारित हुआ.

इन्होंने भी किया संबोधित

मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि स्वामी जी महान योद्धा थे. आज युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. प्रदेश मंत्री डॉ सीमा शर्मा ने कहा कि स्वामी जी, व्यक्ति नहीं विचारधारा थे. संचालन शंभु शरण ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में सुरेश शर्मा नीरज, सर्वेश, शशिभूषण कुमार, बसंत शाही, अभय शाही, त्रिभुवन पटेल, लक्ष्मण ठाकुर, अधिवक्ता अरुण शुक्ला, पारू व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह, डॉ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के प्राचार्य विनोद चौधरी मौजूद थे. अतिथियों का स्वागत प्रो एलएन शुक्ला व धन्यवाद ज्ञापन टुनटुन सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >