राज्य में पीएम सूर्य घर योजना की गति धीमी
जिला पंचायती राज पदाधिकारी को लिखा पत्रसंवाददाता, मुजफ्फरपुर
पीएम सूर्य घर योजना का लाभ आमजन को देने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. राज्य में इस योजना की गति बेहद धीमी है. अब तक करीब चार हजार घरों में ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगे हैं. पंचायती राज विभाग के उप सचिव ने इससे सभी जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को अवगत कराया है. उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में इस योजना की स्थिति बेहद चिंताजनक है. इसमें तेजी लाना होगा. इसे लेकर उन्होंने गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बतायी है.उप सचिव ने कहा कि यह योजना भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संचालित है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के प्रसार को लेकर पंचायती राज संस्थाओं को प्राेत्साहित किया जाना है. छत पर सौर ऊर्जा प्लेट को बढ़ाने देने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. पंचायतों में इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार नहीं होने से आमजन इससे अनभिज्ञ हैं. इसलिए पंचायत प्रतिनिधियों से इसमें सहयाेग प्राप्त करें और जागरूकता अभियान चलायें. इस योजना में विभाग के पदाधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को भी सक्रिय रूप से शामिल होकर क्रियान्वयन कराने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
