विवाद में चाकू और रॉड से किया हमला

विवाद में चाकू और रॉड से किया हमला

मुजफ्फरपुर. नगर थाना के गोला बांध रोड स्थित महावीर स्थान के पास बीते रविवार को बिजली मिस्त्री मनोज महतो के साथ बेरहमी से मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया. बीच बचाव करने आये उनके बड़े और छोटे बेटे का भी सिर फोड़ दिया गया. इसके अलावे उनके भाई सोनू कुमार पर भी चाकू से हमला हुआ. घटना बीते रविवार देर रात की है. स्थानीय लोगों के जुटने के बाद मामला शांत कराया गया. इसके बाद तीनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोमवार को एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन लेकर नगर थाने पर पहुंचे. बताया जाता है कि बच्चों के खेलने के विवाद में मारपीट हुई है. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >