दानापुर ट्रेन में सीट के लिए मांगे पैसे

दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट पर बैठने के लिए पैसे मांगे गये. जिन लोगों ने पैसे नहीं दिये, उन्हें कोच के दरवाजे के पास ही फर्श पर बिठाया गया.

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट पर बैठने के लिए पैसे मांगे गये. जिन लोगों ने पैसे नहीं दिये, उन्हें कोच के दरवाजे के पास ही फर्श पर बिठाया गया. यह आरोप कुंभ से आ रहे लोगाें ने लगाये हैं. उन्होंने वीडियो बनाकर रेलमंत्री से शिकायत की है. दानापुर से जयनगर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (13226) में कुंभ यात्रियों ने गंभीर आरोप लगाये हैं. बताया कि बुधवार को दानापुर से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित अन्य स्टेशनों के लिए काफी संख्या में तीर्थयात्रियों ने सफर शुरू किया. लेकिन कोच खाली होने के बाद भी यात्रियों को कोच के दरवाजे के पास हुए गैप में बैठाया गया. इस बारे में यात्री विकास साह ने वीडियो बना कर रेलमंत्री से शिकायत की. वीडियो में दिख रहा है कि काफी संख्या में महिला यात्री गेट के पास बैठी हुई हैं. यात्री ने टीटीइ पर यह भी आरोप लगाया कि कोच के भीतर सीट देने के लिए मनमाना पैसे मांगे जा रहे हैं. जब कुंभ के यात्रियों ने पैसा नहीं दिये तो उन्हें बाहर में ही रोक कर बैठा दिया गया. मामले में समस्तीपुर डीआरएम की ओर से शिकायतकर्ता से और जानकारी हासिल करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू की गयी है. ऐसे में रेलवे की ओर से किए जा रहे दावों पर सवाल उठ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >