एइएस : कंट्रोल रूम की सूचना मुख्यालय तक पहुंचेगी

एइएस : कंट्रोल रूम की सूचना मुख्यालय तक पहुंचेगी

मुजफ्फरपुर.

जिले में एइएस की जो सूचना आयेगी,उसे मुख्यालय तक भेजेंगे. इसके लिए अभी से ही तैयारी की जा रही है. इसके लिए कंट्रोल रूम में आयी कॉल को रिकॉर्ड किया जायेगा.एइएस या जेइ से संबंधित किसी भी प्रकार की कॉल आने के बाद तत्काल संबंधित प्रखंड को इसकी जानकारी दी जानी है. सूचना देने के बाद कंट्रोल रूम इसकी सूचना जिला नोडल एइएस चिकित्सा पदाधिकारी व एसीओ एंबुलेंस को भी देंगे.

कंट्रोल रूम में कार्यरत सभी कर्मियों को एइएस व्हाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ा जायेगा, ताकि कंट्रोल रूम में कार्यरत सभी लोगों की रोस्टर वाइज ड्यूटी का चार्ट बनाया जा सके. सीएस ने कहा कंट्रोल रूम में जो भी सूचना आयेगी, उसे मुख्यालय को हर दिन उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही संबंधित प्रखंड में सूचना देने के बाद वहां से जो फोन आये है, उनके श्हां एंबुलेंस व निजी वाहन भेज कर बच्चों को पीएचसी आना हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >